देश

अजंता गुफाओं के दर्शन कराएगी भारतीय रेलवे, जल्द रेल नेटवर्क से जुड़ेगी UNESCO हेरिजेट साइट

प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने 8 नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे कई राज्यों के 14 जिलों को लाभ होगा और 800 किमी रेलवे लाइन बढ़ेगी। इसके साथ ही रेलवे विश्व धरोहर स्थल अजंता की गुफाओं तक भी पहुंचाएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Image

अजंता गुफाओं तक पहुंचाएगी ट्रेन

Photo : Times Now Digital

भारतीय रेलवे यहां की लाइफलाइन है। लंबी-लंबी दूरियों को आसानी से और सस्ते में तय करने में रेलवे का कोई मुकाबला नहीं। रेलवे का लगातार विकास हो रहा है और यह नए-नए इलाकों तक पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में उनके मंत्रिमंडल ने कल ही यानी शुक्रवार 9 अगस्त को 8 नए रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कहा गया कि इन नए रेल प्रोजेक्ट्स से अब तक रेलवे नेटवर्क से बाहर के क्षेत्रों को जोड़ने से माल ढुलाई (Logistical Efficiency) बेहतर होगी। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क बेहतर होगा, सप्लाई चेन बेहतर होगी और आर्थिक विकास (Economic Growth) को भी रफ्तार मिलेगी। नई घोषणा के साथ रेलवे अब आपको अजंता की गुफाओं के भी दर्शन कराएगी। इस UESCO हेरिटेज साइट तक रेल लाइन बिछाने की योजना है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि कैबिनेट मीटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। यह आठ रेलवे प्रोजेक्ट्स आकांक्षी जिलों और आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास में सहायक होंगे। इनमें से तीन प्रोजेक्ट को ओडिशा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में हैं।

इन तीन रेल प्रोजेक्ट की मदद से एक कॉरिडोर बनाने में मदद मिलेगी, जो पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा को आंध्र प्रदेश व तेलंगाना से जोड़ेंगे। व्यवहारिक रूप से इनकी मदद से पश्चिम बंगाल में आसनसोल से तेलंगाना में वारंगल तक एक कॉरिडोर बन जाएगा।

रोजगार और पर्यटन बढ़ेगा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह अर्थव्यवस्था (Economy), पर्यटन (Tourism), रोजगार (Employment) और खनिज सुरक्षा (Mineral Security) की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इससे छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को पूर्वी तट के बंदरगाहों से जोड़ा जाएगा।

इसके साथ ही इन रेलवे प्रोजेक्ट्स की मदद से आदिवासी इलाकों में रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इन प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 24 हजार, 657 करोड़ रुपये है। रेल मंत्री ने जोर देकर कहा कि इससे 767 करोड़ किलो कार्बन (CO2) उत्सर्जन कम होगा, जो 30 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।

रेलवे लाइन से जुड़ेंगी अजंता की गुफाएं

सरकारी बयाने के अनुसार, 8 नए स्वीकृत प्रोजेक्ट ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के 14 जिलों को कवर करेंगे। इससे रेलवे के नेतवर्क में भी 800 किलोमीटर का इजाफा होगा। बयान में कहा गया है कि यूनेस्के विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Site) अजंत गुफाओं (Ajanta Caves) को भी भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे यहां बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को मदद मिलेगी।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article