शहर

Delhi-Amritsar-Katra Expressway पर संकट के बादल, नितिन गडकरी ने भगवंत मान को लिखी चेतावनी भरी चिट्ठी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक चेतावनीभरी चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो राज्य में NHAI के 8 प्रोजेक्ट्स को कैंसिल कर दिया जाएगा। चिंता की लकीरें Delhi-Amritsar-Katra Expressway को लेकर भी हैं।

Image

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर संकट के बादल

Photo : Times Now Digital

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए भगवंत मान को चेतावनी दी है। गडकरी का कहना है कि अगर पंजाब में कानून-व्यवस्था नहीं सुधरती है को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI राज्य में चल रहे 8 प्रोजेक्ट को कैंसिल कर देगी।

गडकरी ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर कानून व्यवस्था के मुद्दे को उठाया है। गडकरी ने अपनी इस चिट्ठी में चेतावनी दी है कि खराब कानून व्यवस्था के चलते राज्य में NHAI की 14, 288 करोड़ की जो 8 परियोजनाएं चल रही हैं, उन्हें कैंसिल कर दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने यह चिट्ठी तब लिखी है, जब दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान हिंसा और काम रोकने की घटनाएं सामने आई हैं। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली से जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के लिए कटरा तक एक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इसी एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को अमृतसर से भी जोड़े जाने के लिए काम चल रहा है।

गडकरी ने जालंधर में इंजीनियरों और कॉन्ट्रैक्टर पर हमले की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए सीएम भगवंत मान को यह चिट्ठी लिखी है। इसके अलावा लुधियाना में कुछ उपद्रवी तत्वों ने NHAI के अधिकारियों को धमकी दी है कि प्रोजेक्ट में लगे स्टाफ और सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article