देशवासियों को 'धीमा जहर' दे रही सरकार, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा

शनिवार को AAP संयोजक ने एक्स पर एक वीडिया साझा कर कहा कि आज फिर से भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पिछले 10-15 दिनों में तीसरी बार कीमतें बढ़ाई हैं। अंग्रेजी में एक कहावत है- ‘स्लो पॉइजन’ दे रहे हैं। धीमा-धीमा जहर दे रहे हैं।

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10-15 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर देशवासियों को धीमा जहर दे रही है। 10-15 दिनों में पेट्रोल-डीजल 4-5 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। देश भर में तेल-गैस के बढ़ते दामों और किल्लत की वजह से हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार कुछ देशवासियों को कुछ बताने के लिए तैयार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि रूस और ईरान, भारत को सत्ता तेल-गैस देने को तैयार हैं, लेकिन सरकार लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ईरान और रूस से सस्ता भारत को तेल-गैस खरीदना चाहिए या नहीं, कमेंट या डायरेक्ट मैसेज करके मुझे बताएं।

Arvind Kejriwal

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल।

‘स्लो पॉइजन’ दे रही सरकार-केजरीवाल

शनिवार को AAP संयोजक ने एक्स पर एक वीडिया साझा कर कहा कि आज फिर से भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पिछले 10-15 दिनों में तीसरी बार कीमतें बढ़ाई हैं। अंग्रेजी में एक कहावत है- ‘स्लो पॉइजन’ दे रहे हैं। धीमा-धीमा जहर दे रहे हैं। पिछले 10-15 दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग 4 से 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं। गैस सिलेंडर के दाम भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लोग इतने ज्यादा डरे और सदमे में हैं कि लोगों को यह नहीं पता कि सरकार आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें और कितना बढ़ाने वाली है। चारों तरफ अफवाहें चल रही हैं कि अभी तो बहुत बढ़ेगा, पेट्रोल 150 रुपए तक जाएगा, पता नहीं कितना जाएगा? सरकार से पूछो तो सरकार कुछ नहीं बता रही है।

End of Feed