चीन के रहस्यमयी बुखार को लेकर भारत सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय बोला- आपात स्थिति के लिए तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2023, 03:56 PM IST

China H9N2 outbreak: चीन में बढ़ रहे संक्रमण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी सख्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक, WHO ने अस्पतालों में बच्चों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चीन से जवाब मांगा है। इस पर चीन की ओर से कहा गया है कि उसे अपने देश में किसी नई बीमारी के संकेत नहीं मिले हैं।

China H9N2 outbreak: चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर भारत सरकार अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़ रहे H9N2 संक्रमण पर भारत सरकार बारीकी से नजर रख रही है। हालांकि, सरकार ने यह जरूर कहा है कि फिलहाल भारत में एवियन इन्फ्लूएंजा के मामलों के साथ-साथ श्वसन संबंधी बीमारी का जोखिम कम है। इसके बावजूद सरकार किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार है।

China H9N2 Outbreak

चीन में बच्चों में बढ़ता संक्रमण

बता दें कि बीते कुछ सप्ताह में चीन में निमोनिया जैसी रहस्यमयी बीमारी तेजी से फैल रही है। ज्यादातर बच्चे इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं और उत्तरी चीन के अस्पताल इस बीमारी के कारण फुल हो गए हैं। कोरोना के बाद चीन में फैल रही इस बीमारी ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है।

End of Feed