देश

'पनौती' पर खत्म नहीं हो रही सियासी दलों की रार, कांग्रेस और भाजपा में नए सिरे से छिड़ी वॉर

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 24, 2023, 03:52 PM IST

कांग्रेस ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए एक पोस्टर पोस्ट किया जिस पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर है और ‘पनौती-ए-आजम’ लिखा हुआ है।

Image

कांग्रेस की पनौती पॉलिटिक्स

Photo : PTI

BJP vs Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को पनौती कहे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीएम मोदी के लिए पनौती शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच नए सिरे से जंग छिड़ गई है। शु्क्रवार को दोनों दलों के बीच उस वक्त तीखे आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले जब कांग्रेस ने ‘पनौती-ए-आजम’ शीर्षक से एक पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट किया। वहीं, भाजपा ने इस पर यह कह कर पलटवार किया कि देश के लिए असली पनौती गांधी परिवार है।

कांग्रेस ने जारी किया ‘पनौती-ए-आजम’

कांग्रेस ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए एक पोस्टर पोस्ट किया जिस पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर है और ‘पनौती-ए-आजम’ लिखा हुआ है। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक पोस्टर जारी किया जिस पर गांधी परिवार के सदस्यों की तस्वीरें हैं। उन्होंने कहा, भारत की असली पनौती...पी- परिवारवाद, ए- आतंकवाद, एन- नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद), ए- ऐब्सल्यूट करप्शन, यू- अंडरपरफॉर्मिंग इकॉनमी, टी- तुष्टीकरण, आई- इग्नोरिंग नेशन इंट्रेस्ट फॉर वोटबैंक है।

राहुल को चुनाव आयोग का नोटिस

राहुल गांधी ने रविवार को अहमदाबाद में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार के बाद राजस्थान में एक चुनावी भाषण में मोदी के खिलाफ पनौती शब्द का इस्तेमाल किया था। आम तौर पर पनौती शब्द ऐसे व्यक्ति को संदर्भित करता है जो दुर्भाग्य लेकर आता है, अपशगुन करता है। राहुल गांधी की इस टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया था। आयोग ने इसके बाद गुरुवार को राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट