केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, 22 जनवरी को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2024, 03:56 PM IST

Ram Mandir: केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

Ram Mandir: केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दिया गया है। सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार की ओर से इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है।

Ram Mandir

22 जनवरी को केंद्र सरकार ने घोषित की आधे दिन की छुट्टी

केंद्र सरकार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों की भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में सभी केंद्र सरकारी कार्यालयों, संस्थानों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी। सरकार ने यह छुट्टी इसलिए घोषित की है कि सभी कर्मचारी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकें।

End of Feed