MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, RSS के कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे केंद्रीय कर्मचारी

हाई कोर्ट ने पिछले पांच दशक से आरएसएस के कार्यक्रमों में केंद्रीय कर्मरचारियों के जाने पर लगी रोक को हटा दिया है।

MP High Court on RSS: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बैंच ने आरएसएस को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने पिछले पांच दशक से आरएसएस के कार्यक्रमों में केंद्रीय कर्मरचारियों के जाने पर लगी रोक को हटा दिया है। वहीं, सरकार को 15 दिवस के भीतर आदेश के पालन हेतु दिए दिशा निर्देश दिए हैं।

High court MP

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट

हाल ही में सरकार ने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने पर लगी रोक हटा ली थी। संघ ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया था। आरएसएस ने कहा था कि फैसले से देश की लोकतांत्रिक प्रणाली मजबूत होगी। उसने पूर्ववर्ती सरकारों पर अपने राजनीतिक हितों के कारण सरकारी कर्मचारियों को संघ की गतिविधियों में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित करने का आरोप भी लगाया।

End of Feed