देश

NEET Paper Leak: सीबीआई करेगी नीट पेपर लीक मामले जांच, शिक्षा मंत्रालय का फैसला

NEET Paper Leak: NEET-UG परीक्षा आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों ने NTA को भंग करने की मांग की है।

Image

नीट पेपर लीक मामले की जांच करेगी सीबीआई

Photo : PTI

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सीबीआई को इसकी जांच शिक्षा मंत्रालय ने सौंप दी है। शिक्षा मंत्रालय ने नीट (यूजी) परीक्षा 2024 में कथित अनियमितताओं का मामला व्यापक जांच के लिए सीबीआई को सौंपा।

सीबीआई के हवाले नीट पेपर केस

शिक्षा मंत्रालय ने आज देर रात नीट (यूजी) परीक्षा 2024 में कथित अनियमितताओं का मामला "व्यापक जांच" के लिए सीबीआई को सौंप दिया है। एक बयान में, मंत्रालय ने कहा कि "परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए, शिक्षा मंत्रालय ने समीक्षा के बाद मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया है।"

नीट पेपर विवाद पर कई फैसले

नीट पेपर विवाद के बाद आज सरकार की ओर से कई फैसले लिए गए हैं। जिसमें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक सुबोध सिंह को हटाना और परीक्षा सुधारों के लिए पूर्व इसरो प्रमुख के राधाकृष्णन की अध्यक्षता में सात सदस्यीय पैनल का गठन करना शामिल है। नीट मुद्दे पर देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। केंद्र ने सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों को रोकने और उससे जुड़े या उससे संबंधित मामलों के लिए प्रावधान करने के लिए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 भी लागू किया है।

एक के बाद एक लगे हैं कई आरोप

NEET-UG 2024 परीक्षा के परिणाम 14 जून की निर्धारित घोषणा तिथि से पहले 4 जून को घोषित किए गए थे। जिसके बाद से अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोप लग रहे हैं। विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। परिणामों से पता चला कि 67 छात्रों ने 720 के पूर्ण स्कोर के साथ परीक्षा में टॉप किया था। ग्रेस मार्क्स को लेकर छात्र सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 1,500 से अधिक छात्रों की फिर से परीक्षा की अनुमति दी है जिन्हें "ग्रेस मार्क्स" दिए गए थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर  (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल