बेल्जियम में भगोड़े मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद भारत में हलचल तेज; CBI ने गैर जमानती वारंट का किया अनुरोध

Mehul Choksi Case: बेल्जियम में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिन बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मुंबई की एक अदालत से केनरा बैंक से जुड़े धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। इससे पहले भगोड़े मेहुल चौकसी को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान भी सामने आया।

Mehul Choksi Case: बेल्जियम में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिन बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मुंबई की एक अदालत से केनरा बैंक से जुड़े धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। उक्त मामले में चोकसी और अन्य पर केनरा बैंक के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से 55.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Mehul Choksi

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी

भगोड़ा मेहुल चोकसी गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 13,000 करोड़ रुपये के ऋण 'धोखाधड़ी' मामले में संलिप्तता के प्रमुख आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम में 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed