Happy Passia Detained in US: आतंकवादी हैप्पी पासिया को अमेरिका में गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आतंकी हैप्पी पासिया को अमेरिका की एक कानून प्रवर्तन एजेंसी ने हिरासत में लिया। आतंकी हैप्पी पासिया ने हाल ही में पंजाब में 14 से ज्यादा आतंकी वारदातों को अंजाम दिलवाया है।
कौन हैं आतंकी हैप्पी पासिया?
5 लाख का ईनामी हैप्पी पासिया के संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल से हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान आईएसआई, आतंकी रिन्दा ओर BKI बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ मिलकर हैप्पी पासिया ने पंजाब में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिलवाया है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया के बारे में कोई भी जानकारी देने पर 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था।
