Shimla: ईडी अधिकारी के खिलाफ सीबीआई ने की छापेमारी, जानें आखिर क्या है माजरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2024, 06:31 PM IST

CBI raids premises of ED officer: सीबीआई ने शिमला में ईडी अधिकारी के परिसरों में छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) से प्रतिनियुक्ति पर आए ईडी अधिकारी को कार्रवाई के दौरान सूचना मिल गई और वह नकदी लेकर मौके से फरार हो गया।

Shimla News: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उस सहायक निदेशक के परिसर में छापेमारी की है, जो रविवार को एक अभियान के दौरान एजेंसी को चकमा देकर फरार हो गये थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिमला में तैनात ईडी के सहायक निदेशक और उनके भाई विकास दीप, जो दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक हैं, एक व्यवसायी से कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेने चंडीगढ़ गए थे। व्यवसायी पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज है।

CBI Raids

फाइल फोटो

सीबीआई ने ईडी के अधिकारी को लपेटा, जानें मामला

अधिकारियों ने बताया कि व्यवसायी ने कथित जबरन वसूली के बारे में सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एजेंसी की चंडीगढ़ इकाई ने एक योजना बनाई, जिसमें शिकायतकर्ता को अधिकारी को 55 लाख रुपये नकद रिश्वत देने के लिए कहा गया और सीबीआई के अधिकारी इस पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि यह योजना बनाई गई थी कि कथित तौर पर रिश्वत प्राप्त करने के बाद सीबीआई आरोपी को पकड़ लेगी।

End of Feed