Mehul Choksi: भगोड़े मेहुल चोकसी के 'प्रत्यर्पण' के लिए बेल्जियम के अधिकारियों के संपर्क में CBI

Mehul Choksi Extradition: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने प्रत्यर्पण अनुरोध भेजने से पहले पिछले साल बेल्जियम सरकार से चोकसी को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया था

Mehul Choksi Arrest: भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी ( Fugitive Mehul Choksi), जो पिछले साल एंटीगुआ और बारबुडा छोड़कर बेल्जियम में रह रहा था, को भारत के अनुरोध पर हिरासत में ले लिया गया है, मामले से परिचित लोगों ने सोमवार को बताया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने प्रत्यर्पण अनुरोध भेजने से पहले बेल्जियम सरकार से चोकसी को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया था।

Mehul Choksi extradition

मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार (फाइल फोटो)

चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने फरवरी में मुंबई की एक अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल इलाज के लिए बेल्जियम में है। अदालत प्रवर्तन निदेशालय (ED) की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम (FEOA) के तहत चोकसी को भगोड़ा घोषित करने की मांग की गई थी।

End of Feed