NEET Charge Sheet: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीबीआई की ओर से दाखिल की गई इस चार्जशीट में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिन 13 आरोपियों के खिलाफ आज सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल की है उनमें से सभी पर गंभीर आरोप हैं। कोई इसमें दलाल था तो कोई सॉल्वर गैंग का सदस्य तो कोई छात्र।
बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
ये भी पढ़ें- Pooja Khedkar News: बर्खास्त IAS पूजा खेडकर का गिरफ्तार होना तय! खारिज हो गई अग्रिम जमानत याचिका
आरोपियों के रोल
- सिकन्दर यडवेंदु - मिडिल मेन
- अमित आनंद - सॉल्वर गैंग सदस्य
- नीतीश कुमार - सॉल्वर गैंग मेम्बर
- अनुराग यादव - स्टूडेंट अरेस्ट
- आयुष राज - स्टूडेंट अरेस्ट
- अखिलेश - आयुष के पिता अरेस्ट
- मनीष प्रकाश का रोल - स्टूडेंट्स को सेफ हाउस लाने वाला
- आशुतोष - सेफ हाउस में अपने किराए के मकान में जगह देने वाला लर्न प्ले स्कूल
- रोशन - सिकन्दर का ड्राइवर जो बच्चो को लाने ले जाने में ट्रांसपोर्टेशन में मदद किया था।
और भी हैं कई आरोपी
इनके अलावा और भी कई आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है जिसमे हजारीबाग स्कूल का प्रिंसिपल अहसानुलहक, वाइस प्रिंसिपल दानिश, सॉल्वर गैंग में कई मेडिकल स्टूडेंट्स, पेपर चोरी करने वाला प्रकाश उर्फ आदित्य, राजू इनके खिलाफ आने वाले दिनों में सीबीआई सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेगी।
