चोकसी पर इस बार चूकना नहीं चाहती सरकार, बेल्जियम जाने की तैयारी में CBI, ईडी के अधिकारी

Mehul Choksi Extrdition : पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी और भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम से भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। भारत के अनुरोध के बाद चोकसी बेल्जियम की जेल में बंद है। रिपोर्टों में कहा गया कि चोकसी के प्रत्यर्पण में भारत सरकार कोई देरी नहीं चाहती। जांच एजेंसियों के अधिकारी जरूरी दस्तावेजों को तैयार कर रहे हैं।

Mehul Choksi Extrdition : पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी और भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम से भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। भारत के अनुरोध के बाद चोकसी बेल्जियम की जेल में बंद है। रिपोर्टों में कहा गया कि चोकसी के प्रत्यर्पण में भारत सरकार कोई देरी नहीं चाहती। इससे पहले की वह कोई दांव चले ईडी और सीबीआई उस पर कानूनी शिकंजा कस देना चाहती हैं। इन दोनों एजेंसियों के अधिकारी बेल्जियम जाने की तैयारी कर रहे हैं। बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण में किसी तरह की चूक न हो और यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़े इसके लिए जांच एजेंसियों के अधिकारी जरूरी दस्तावेजों को तैयार कर रहे हैं।

Mehul Choksi

बेल्जियम की जेल में बंद है मेहुल चोकसी।

12 अप्रैल को गिरफ्तार हुआ चोकसी

भारत के अनुरोध के बाद 12 अप्रैल को बेल्जियम में चोकसी की गिरफ्तारी हुई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई प्रत्येक एजेंसी दो से तीन अधिकारियों को बेल्जियम भेजे जाने की तैयारी चल रही है। बेल्जियम जाने वाले अधिकारियों के नाम तय हो जाने के बाद ये अधिकारी प्रत्यर्पण के लिए जरूरी दस्तावेजों को तैयार करना शुरू कर देंगे।

End of Feed