रिश्वत मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए DIG भुल्लर, आवास से कैश, ज्वेलरी बरामदगी मामले में कार्रवाई

​​भुल्लर को गुरुवार को मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप डीलर ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर 2023 में उनके खिलाफ दर्ज एक एफआईआर को 'रफा-दफा' करने के लिए बार-बार मासिक भुगतान मांगने का आरोप लगाया गया था।

Punjab DIG: सीबीआई की एक अदालत ने शुक्रवार को पंजाब के पुलिस उप महानिरीक्षक (रोपड़ रेंज) हरचरण सिंह भुल्लर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भुल्लर को आठ लाख रुपये की रिश्वतखोरी से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भुल्लर को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। वरिष्ठ पंजाब पुलिस अधिकारी को शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेश किए जाने से पहले, भुल्लर से जब संवाददाताओं ने उनकी गिरफ्तारी के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, 'अदालत पूरी तरह से न्याय करेगी और (हम) सभी पहलुओं को अदालत के सामने रखेंगे।'

DIG bhullar

न्यायिक हिरासत में भेजे गए डीआईजी भुल्लर। तस्वीर-एएनआई

भुल्लर का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एच एस धनोआ और ए एस सुखीजा ने कहा कि सीबीआई अदालत ने भुल्लर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिश्वतखोरी के मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद, सीबीआई ने कथित तौर पर भुल्लर के आवास पर छापेमारी के दौरान लगभग पांच करोड़ रुपये नकद, 1.50 किलोग्राम आभूषण, अचल संपत्तियों के दस्तावेज, दो लग्जरी वाहनों की चाबियां, 22 लग्जरी घड़ियां, लॉकर की चाबियां, 40 लीटर इम्पोर्टेड शराब, एक डबल-बैरल बंदूक, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और एक एयरगन सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

End of Feed