उदयपुर और मुंबई में कंपनी के निदेशकों समेत अन्य लोगों के छह ठिकानों पर तलाशी हुई। फर्जी लोन के जरिए नेशनल हाउसिंग बैंक को 80.15 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 80.15 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (M/s Star Housing Finance Ltd) के निदेशकों और अन्य लोगों के छह ठिकानों पर छापेमारी की।
फाइल फोटो
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उधारकर्ता कंपनी ने फर्जी ऋणों (फैंटम लोन) के वितरण के माध्यम से धनराशि का गबन किया, जिससे एनएचबी को 80.15 करोड़ रुपये का अनुचित नुकसान हुआ। तलाशी के दौरान जांच से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई।'
सीबीआई ने उदयपुर और मुंबई में ये तलाशी अभियान चलाया
सीबीआई ने नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) की लिखित शिकायत के आधार पर कंपनी, उसके निदेशकों और अज्ञात लोक सेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि कंपनी ने फर्जी लोन जारी कर कर्ज के रूप में वितरित की गई रकम को दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया। इस धोखाधड़ी के जरिए नेशनल हाउसिंग बैंक को 80.15 करोड़ रुपये का अनुचित नुकसान पहुंचाया गया।
मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, खातों में हेराफेरी और भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं के तहत जांच की जा रही है।
सीबीआई की छापेमारी के दौरान जांच से जुड़े कई अहम दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
