कजाकिस्तान से भारत लाया गया मर्डर केस का वांटेड आशीष, इंटरपोल ने जारी की थी रेड नोटिस, शादी में झगड़े के बाद की थी हत्या

हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर CBI ने सितंबर 2026 में इंटरपोल के माध्यम से आशीष कुमार के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था। जिसके बाद अब उसे पकड़कर भारत लाने में सफलता मिली है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय कर हत्या के मामले में वांटेड आरोपी आशीष कुमार को कजाकिस्तान से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। इंटरपोल के रेड नोटिस पर वांटेड आशीष कुमार को 23 नवंबर 2026 को भारत लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर हरियाणा पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

कजाकिस्तान से भारत लाया गया मर्डर केस का वांटेड आशीष।

कजाकिस्तान से भारत लाया गया मर्डर केस का वांटेड आशीष।

आशीष कुमार हरियाणा में दर्ज एक हत्या के मामले में वांटेड था। मामला नवंबर 2025 का है, जब एक शादी समारोह के दौरान मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद जब मृतक समारोह स्थल से अपनी गाड़ी में वापस जा रहा था, तभी आशीष कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उसकी गाड़ी को जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर मृतक पर बेरहमी से हमला किया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

End of Feed