दिल्ली हाईकोर्ट में कई मामलों की क्यों नहीं हो पाती सुनवाई? अदालत ने खुद इसकी वजह बताई

Delhi High Court: आखिर दिल्ली हाईकोर्ट में ज्यादा संख्या में लंबित मामलों की वजह क्या है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसका जवाब दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि न्यायाधीशों की अत्यधिक कमी के कारण मामलों की सुनवाई नहीं हो पाती है। आपको रिपोर्ट में बताते हैं कि अदालत ने क्या कुछ कहा।

Delhi News: दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबादी के अनुपात में मुकदमों की संख्या के मद्देनजर 'न्यायाधीशों की अत्यधिक कमी' का उल्लेख किया, जिसके चलते कई मामले अनसुने रह जाते हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि ज्यादा संख्या में लंबित मामलों के कारण वह उचित समय के भीतर अपीलों पर निर्णय लेने में असमर्थ है और जब कुछ मामले अनसुने रह जाते हैं, तो यह न्यायाधीश के लिए 'बेहद पीड़ादायक' होता है।

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट। (फाइल फोटो)

'लंबित मामलों की संख्या अधिक होने के कारण...'

अदालत ने धोखाधड़ी और जालसाजी मामले के एक दोषी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। व्यक्ति ने अपने सामाजिक संबंधों और व्यवसाय के विकास के लिए अल्माटी, कजाकिस्तान और जॉर्जिया में रोटरी क्लब की क्लब असेंबली में भाग लेने के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

End of Feed