वो काफी अच्छे पायलट थे,कैप्टन सबरबाल के सीनियर ने बताया एयर इंडिया प्लेन क्रैश की ये हो सकती है वजह

लंदन के लिए रवाना होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान को कैप्टन सुमित सबरवाल उड़ा रहे थे। उनके सीनियर रह चुके एनके बेरी ने उनकी तारीफ करते हुए हवाई हादसे के कुछ कारणों पर प्रकाश डाला जो इस प्रकार है।

नई दिल्ली: लंदन के लिए रवाना हुआ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान गुरुवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें यात्री और चालक दल समेत 242 लोग सवार थे जिनमें से 241 की मौत हो गई।

air india airline crash

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 265 लोगों की हुई मौत

कुल मिलाकर इस हादसे में 265 लोगों की मौत हुई जिसमें 241 यात्री प्लेन में सवार थे और एक पैसेंजर विश्वास कुमार रमेश की जान आश्चर्यजनक रुप से बच गई। एयर इंडिया के विमान की कमान कैप्टन सुमित सबरवाल के पास थी और उनके साथ विमान उड़ा चुके कैप्टन एन के बेरी को 20 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस है ।

End of Feed