जांच पूरी नहीं हुई, दोषी करार दे दिया... निज्जर मामले में भारत ने कनाडा को सुनाई खरी-खरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2023, 06:57 PM IST

India Canada Relation: संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कनाडा ने बिना जांच पूरी किए ही भारत को निज्जर की हत्या का दोषी ठहरा दिया है। उन्होंने कनाडा सरकार से अपने दावे के समर्थन में सबूत जारी करने का आग्रह किया कि निज्जर की मौत में भारत की संलिप्तता थी।

India Canada Relation: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत-कनाडा के रिश्ते खराब दौर से गुजर रहे हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडों ने भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अब भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने भी कनाडा को खरी-खरी सुनाई है।

Justin Trudeau

कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो

संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कनाडा ने बिना जांच पूरी किए ही भारत को निज्जर की हत्या का दोषी ठहरा दिया है। उन्होंने कनाडा सरकार से अपने दावे के समर्थन में सबूत जारी करने का आग्रह किया कि निज्जर की मौत में भारत की संलिप्तता थी। भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा है कि इस साल की शुरुआत में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच से पहले ही भारत को दोषी ठहराया गया था, जिससे दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद पैदा हो गया था।

End of Feed