मुर्शिदाबाद में जो हो रहा है, उस पर हम आंख नहीं मूंद सकते- कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश

कलकत्ता हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने मुर्शिदाबाद जिले में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया

मुर्शिदाबाद में हिंसा के मामले पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि वो मुर्शिदाबाद हिंसा पर आंखें मूंद नहीं सकता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दे दिया है।

Mursidabad violence

मुर्शिदाबाद हिंसा के दौरान आगजनी

मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ जारी प्रदर्शन से जुड़ी हिंसक झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई। हिंसा प्रभावित शमशेरगंज क्षेत्र में जाफराबाद स्थित एक घर में पिता और पुत्र के शव बरामद किए गए जिनके शरीर पर चाकू से वार के निशान थे। वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में शुक्रवार को जिले के सूती और शमशेरगंज इलाकों में बड़े पैमाने पर हिंसा की खबरें आई हैं।

End of Feed