मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, दो मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; 6405 करोड़ लागत से होगा तैयार

Modi Cabinet Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश को कवर करने वाले मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी।

Modi Cabinet Meet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोडरमा-बरकाकाना दोहरीकरण और बेल्लारी-चिकजाजुर दोहरीकरण प्रोजेक्ट दोनों ही आर्थिक और कनेक्टिविटी के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि कोडरमा-बरकाकाना दोहरीकरण प्रोजेक्ट की लागत 3,063 करोड़ रुपये है और इस प्रोजेक्ट की लंबाई 133 किलोमीटर है। यह पटना और रांची के बीच की छोटी लाइन है। इस परियोजना की मदद से कोडरमा, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों को अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे 938 गांवों के साथ 15 लाख आबादी लाभांवित होगी...

End of Feed