स्वदेसी तोपों की गर्जना से कांपेंगे दुश्मन, सेना को मिलेंगे 307 ATAGS, कैबिनेट से 7,000 करोड़ की मंजूरी

ATAGS acquisition : भारतीय फौज के तोपखाने को और मारक बनाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (CCS) ने गुरुवार को 307 एडवांस्ड टोड ऑर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) खरीदने के लिए 7000 करोड़ रुपए की मंजूरी दी। यह खरीद रक्षा क्षेत्र खासकर तोप निर्माण में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

ATAGS acquisition : भारतीय फौज के तोपखाने को और मारक बनाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (CCS) ने गुरुवार को 307 एडवांस्ड टो ऑर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) खरीदने के लिए 7000 करोड़ रुपए की मंजूरी दी। इस खरीद के बाद ऑर्टिलरी की मारक क्षमता काफी बढ़ जाएगी। यह खरीद रक्षा क्षेत्र खासकर तोप निर्माण में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

ATAGS

सेना को मिलेंगे नए और आधुनिक तोप।

पूरी तरह से स्वदेशी है ATAGS 155

ATAGS 155 एमएम का गन है और यह पूरी से स्वदेशी है। इसकी डिजाइन, विकास और उत्पादन सभी भारत में हुआ है। समझा जाता है कि इन तोपों के शामिल हो जाने से भारतीय सेना की मारक एवं अभियान क्षमता काफी मजबूत हो जाएगी। उन्नत एवं आधुनिक तकनीक से लैस इन तोपों का प्रहार जबर्दस्त है। खास बात यह है कि इन तोपों को किसी वाहन से खींचकर कहीं भी दुर्गम इलाकों में ले जाया जा सकता है। इनमें 52 कैलिबर का बैरल लगा है। यही नहीं जरूरत पड़ने पर इसकी रेंज 40 किलोमीटर तक बढ़ाई जा सकती है। बढ़ी हुई मारक क्षमता के साथ यह तोप और भी ज्यादा विध्वंसकारी और घातक बन जाता है।

End of Feed