बीजेपी ने कल यानि कि शुक्रवार (20 मार्च 2025) के लिए सांसदों को व्हिप जारी किया है। यानि कल बीजेपी सांसदों को संसद में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा, ऐसा तब किया जाता है, जब सरकार कोई महत्वपूर्ण बिल पास कराना चाहती है। अब बीजेपी के इस व्हिप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, आखिर बीजेपी ने ऐसा क्यों किया, क्या सरकार कोई बड़ा विधेयक लाने की तैयारी में है?
बीजेपी ने क्यों जारी किया व्हिप
इस सवाल का जवाब है कि कल यानि कि बजट लोकसभा में पास होगा। आमतौर पर बजट पास कराने से पहले सत्ताधारी पार्टी व्हिप जारी कर सांसदों को अलर्ट करती रही है। भाजपा ने सभी लोकसभा सांसदों को बजट पारित करने के लिए सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। भाजपा ने सभी लोकसभा सांसदों को बजट पारित करने के लिए कल लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
लोकसभा में गिलोटिन
वहीं लोकसभा कल गिलोटिन का प्रयोग करेगी। संसदीय परंपरा में गिलोटिन भी हर समय लागू नहीं किया जाता है, बल्कि महत्वपूर्ण मौकों पर इसे लागू किया जाता है।
क्या होता है लोकसभा में गिलोटिन
विधायी भाषा में गिलोटिन का मतलब है वित्तीय कामकाज को एक साथ लाना और तेजी से पारित करना । बजट सत्र के दौरान लोकसभा में यह एक आम प्रक्रियात्मक अभ्यास है । एक बार गिलोटिन लागू हो जाने के बाद , अनुदान की शेष मांगों पर बिना किसी चर्चा के मतदान कर दिया जाता है ।
इससे यह सुनिश्चित होता है कि बजट निर्धारित समय के भीतर पारित हो जाए और सरकार बिना किसी देरी के अपना काम जारी रख सके।
