देश

बिहार में हो रही चोरी, डकैती और बलात्कार: राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

Rabri Devi : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि सदन के अंदर विपक्ष को सत्ता पक्ष के लोग बोलने नहीं देते हैं और सरकार भी नहीं मान रही है कि सदन के अंदर विपक्ष है। बिहार में इतनी घटनाएं घट रही हैं, हत्या हो रही है, अपहरण हो रहा है, लूट हो रही है, रेप की घटनाएं घट रही हैं, दलित बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। सदन के अंदर जब हम लोग सवाल उठाते हैं तो सत्ता पक्ष द्वारा सवाल को उठाने नहीं दिया जाता है।

Image

राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

Photo : ANI

Bihar News: बिहार विधान परिषद में प्रदेश की कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में ही मौजूद थे। विपक्ष इस दौरान वेल भी पहुंच गया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। सदन के बाहर निकलने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि सदन के अंदर विपक्ष को सत्ता पक्ष के लोग बोलने नहीं देते हैं और सरकार भी नहीं मान रही है कि सदन के अंदर विपक्ष है। बिहार में इतनी घटनाएं घट रही हैं, हत्या हो रही है, अपहरण हो रहा है, लूट हो रही है, रेप की घटनाएं घट रही हैं, दलित बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। सदन के अंदर जब हम लोग सवाल उठाते हैं तो सत्ता पक्ष द्वारा सवाल को उठाने नहीं दिया जाता है।

राबड़ी देवी ने मंत्री अशोक चौधरी को लेकर दिया विवादित बयान

राबड़ी देवी ने कहा कि यह बिहार की जनता का सवाल है, जब जनता के सवाल नहीं उठाएंगे तो सदन में क्या उठाएंगे? जो घटनाएं हो रही हैं, उस पर चर्चा करें। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री कहने लगते हैं कि आप और आपके पति ने क्या किया है? सब हमने किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि 20 साल के शासनकाल में आपने अभी तक कितना जिला, कितना प्रखंड बनाया है, कितनी फैक्ट्रियां लगाई हैं? जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री बने थे तब तीन-चार फैक्ट्रियों यहां लगी। आज इसी कारखाने से रेल का चक्का देश और दुनिया में बनकर जाता है। इस दौरान उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी को फालतू का आदमी बताया।

राबड़ी देवी ने दावा करते हुए कहा कि हमलोग विपक्ष में रहकर सरकार का सहयोग कर रहे हैं। सरकार प्रश्नों का जवाब देने से भाग रही है। श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि 2007 में हमारी सरकार नहीं थी बल्कि बिहार में एनडीए की सरकार थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, 2005 में हमारी सरकार खत्म हो गई थी। मंत्री को बताना चाहिए कि राजद के कौन बड़े नेता थे जिन्होंने फिरौती के रूप में पैसा मांगा था। उन्होंने कहा कि अपहरण का काम यही लोग करते हैं।

राजद को अपराध पर बोलने का अधिकार नहीं- संतोष सिंह

इधर, मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि राजद को अपराध पर बोलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे का अपहरण किया गया था, तब राजद का एक बड़ा नेता फिरौती मांगने के लिए उनके घर पहुंचा था। मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि अपराध पर बोलने का राजद को कोई नैतिक अधिकार नहीं है। राजद को सिर्फ राजनीति दिखती है। इनमें न कोई संवेदनशीलता है, न विजन है। उन्होंने कहा कि नाम भी बताएंगे। यहां क्राइम करने वाला बच नहीं सकता है। उन्होंने नित्यानंद राय के रिश्तेदार के बीच हुए गोलीबारी की घटना पर कहा कि यह परिवार के बीच आपसी विवाद का मामला है। कोई बाहर से अपराधी नहीं आया था। इस पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने राबड़ी देवी के भाई सुभाष यादव के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तो बता ही दिया है कि उस दौर में मुख्यमंत्री आवास से क्या होता था। इसके बाद अब क्या बचता है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article