BVR Subramaniam: बीवीआर सुब्रमण्यम बने NITI Aayog के नए CEO,जानिए उनके बारे में

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 20, 2023, 09:14 PM IST

NITI Aayog New CEO: सरकार ने बीवीआर सुब्रमण्यम को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है, सुब्रमण्यम मौजूदा सीईओ परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे, दो साल की अवधि के लिए सुब्रह्मण्यम की नियुक्ति को मंजूरी दी है, जानिए उनके बारे में

पूर्व आईएएस अधिकारी बी वी आर सुब्रह्मण्यम ( B V R Subrahmanyam) को सोमवार को नीति आयोग (NITI Aayog) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया। सुब्रह्मण्यम नीति आयोग में परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे, जिन्हें विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नामित किया गया है।

BVR Subramaniam NITI Aayog New CEO

सरकार ने बीवीआर सुब्रमण्यम को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए सुब्रह्मण्यम की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

End of Feed