क्राइम

Shocking News: बेहद खौफनाक! मां ने चाकू से काटा अपने 5 साल के बेटे का सिर फिर कच्चा ही चबा गई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 03:59 PM IST

मिस्र में एक मां ने पहले अपने बेटे की हत्या की, इसके बाद उसने शरीर के कुछ हिस्सों को पानी में उबालने के लिए डाला जब मांस अच्छी तरह से उबल गया, तब महिला ने इसे चाव से खा लिया।

Image

मां ने चाकू से काटा अपने 5 साल के बेटे का सिर (प्रतीकात्मक फोटो)

किसी भी मां के लिए अपने बच्चे से बढ़कर कोई नहीं होता है और मां उसे अपने जिगर का टुकड़ा मानती है और उसकी सुरक्षा के लिए किसी से भी भिड़ जाने के लिए तैयार रहती है, लेकिन उस वक्त क्या हो जब मां ही अपने कलेजे के टुकड़े की दुश्मन हो जाए ना सिर्फ दुश्मन भी बल्कि उसकी हत्या कर दी।

जब मांस अच्छी तरह से उबल गया, तब महिला ने इसे चाव से खाया

मामला मिस्र से सामने आया है बताया जा रहा है यहां एक मां ने अपने 5 साल के छोटे बेटे को चाकू से काटकर मार डाला और फिर उसे खा गई,मां जिसका नाम हना है उसने पहले अपने बेटे की हत्या की, इसके बाद उसने शरीर के कुछ हिस्सों को पानी में उबालने के लिए डाल दिया, जब मांस अच्छी तरह से उबल गया, तब महिला ने इसे चाव से खाया।

चाचा ने घर में एक बाल्टी में शरीर के कुछ कटे हुए अंग देखे

उत्तरी मिस्र के एक परिवार में 29 वर्षीय मां हना मोहम्मद हसन पर अपने 5 साल के बेटे यूसुफ की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े खा जाने का आरोप लगा है, मामले का खुलासा तब हुआ जब यूसुफ के चाचा ने घर में एक बाल्टी में शरीर के कुछ कटे हुए अंग देखने पर महिला से पूछताछ की, तो ये मामला सामने आया। कोर्ट ने मां को पागलपन का शिकार माना है, उसे पागलखाने में रखकर इलाज करने का आदेश दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article