'5 सुनहरी बाग रोड' राहुल गांधी का नया पता, मॉनसून सत्र से पहले ही रहना करेंगे शुरू

राहुल करीब दो वर्षों से अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के ‘10 जनपथ’ स्थित आवास में रह रहे थे।

Rahul Gandhi's New Address: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर गुरुवार को उनका सामान ‘5 सुनहरी बाग रोड’ पर पहुंचाया जाना शुरू हो गया, जो उनका नया आवास होगा। सूत्रों ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक उनके सामान को वहां पहुंचाया जाएगा और संभव है कि 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले वह इस बंगले में विधिवत रहना शुरू कर दें।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का नया पता

आज 55 साल के हुए राहुल गांधी

राहुल गांधी गुरुवार 19 जून को 55 साल के हो गए। उनका जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य और नेता प्रतिपक्ष हैं। राहुल करीब दो वर्षों से अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के ‘10 जनपथ’ स्थित आवास में रह रहे थे।

End of Feed