देश

Budget Session 2024: संसद से आया बड़ा अपडेटस सभी 146 विपक्षी सांसदों का निलंबन होगा रद्द

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 30, 2024, 03:50 PM IST

Parliament News: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि संसद से विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द किया जाएगा, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए विपक्षी नेताओं को निलंबित कर दिया गया था।

Image

बजट सत्र से पहले सभी विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द

Opposition MP Suspensions Revoked: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि बुधवार को संसद में बजट सत्र से पहले सभी विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द (Opposition MP Suspensions) कर दिया जाएगा। जोशी ने कहा कि उन्होंने दोनों सदनों के अध्यक्षों से बात की और सरकार की ओर से उनसे अनुरोध किया, जिस पर वे सहमत हुए।

उन्होंने एक सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा- 'सभी (निलंबन) रद्द कर दिए जाएंगे। मैंने (लोकसभा) अध्यक्ष और (राज्यसभा) सभापति से बात की है, मैंने उनसे सरकार की ओर से भी अनुरोध किया है...यह अध्यक्ष और सभापति का अधिकार क्षेत्र है।' इसलिए, हमने उन दोनों से अनुरोध किया है कि वे संबंधित विशेषाधिकार प्राप्त समितियों से बात करें, निलंबन रद्द करें और उन्हें सदन में आने का अवसर दें, वो दोनों सहमत हुए'

जब उनसे पूछा गया कि क्या निलंबित सांसद कल से सदन में आएंगे तो केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हां', संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को बाधित करने के लिए कम से कम 146 विपक्षी नेताओं को निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने 13 दिसंबर को हुए सुरक्षा उल्लंघन पर बहस की मांग की थी। 14 सांसदों के मामले 11 राज्यसभा से और तीन लोकसभा से विशेषाधिकार समितियों को भेजा गया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article