यूपी में सपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगी मायावती, बर्थ-डे पर BJP से भी टक्कर की तैयारी; जानें BSP की प्लानिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2024, 08:37 PM IST

Mayawati Birthday: मायावती के जन्म दिवस पर इस बार पार्टी प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनसभाओं का आयोजन कर रही है। 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'नमो ऐप' की तर्ज पर बहन जी ऐप भी लॉन्च किए जाने की योजना है।

Mayawati Birthday: लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अपनी नेता मायावती के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनसभा का आयोजन करेगी। इसके अलावा पार्टी की जन्म दिवस (15 जनवरी) के अवसर पर 'बहन जी ऐप' भी लांच करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'नमो ऐप' की तर्ज पर बनाये गये इस ऐप से पार्टी युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास करेगी।

Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने शनिवार को बताया कि बहन मायावती के जन्म दिवस पर इस बार पार्टी प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनसभाओं का आयोजन कर रही है। इन जनसभाओं में प्रदेश की जनता को बसपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी दो तीन महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए इन जनसभाओं का आयोजन कर रही है।

End of Feed