बसपा से निष्कासित सांसद दानिश अली पहुंचे मणिपुर, कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा में होंगे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 03:34 PM IST

Danish Ali joins Bharat Jodo Nyay Yatra: बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दानिश अली को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्होंने कहा कि अगर मैं एकता, न्याय के लिए सबसे बड़े अभियान में शामिल नहीं हुआ तो मैं राजनेता के रूप में अपने कर्तव्य में असफल हो जाऊंगा।

Danish Ali joins Bharat Jodo Nyay Yatra: बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निष्कासित लोकसभा सांसद दानिश अली रविवार को मणिपुर के इंफाल पहुंचे। वह आज से शुरू हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह इस यात्रा का हिस्सा बनना अपना फर्ज समझते हैं क्योंकि राहुल गांधी की यह पहल कमजोर लोगों को न्याय दिलाने और भारतवासियों को जोड़ने के लिए है।

Danish Ali- Rahul Gandhi

राहुल गांधी के साथ दानिश अली

इंफाल पहुंचने के बाद दानिश अली ने एक्स पर कई पोस्ट किए। उन्होंने कहा, आज मैंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का फैसला किया है। ये फ़ैसला मेरे लिए एक बहुत ही अहम है। इसे मैंने बहुत सोच समझकर लिया है। उन्होंने कहा, यह फ़ैसला करते समय मेरे सामने दो रास्ते थे। एक यह कि मैं यथास्थिति को चलने दूं और जो स्थितियां हैं उन्हें वैसे ही स्वीकार लूं। जो अन्याय देश के दलित, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक और अन्य गरीब वर्ग के साथ हो रहा है, उसके ख़िलाफ़ कोई आवाज़ न उठाऊं। दूसरा रास्ता ये था कि मैं समाज में बढ़ते अन्याय के ख़िलाफ़ संसद में आवाज़ उठाने के साथ-साथ सड़क पर भी संघर्ष शुरू करूं, आंदोलन करूं।

End of Feed