देश

BSF की मुस्तैदी के चलते गोल्डन तीतरों की तस्करी का प्रयास हुआ विफल; जब्त किए गए चार तीतर; देखें तस्वीर

Golden Pheasants: सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुस्तैदी दिखाते हुए अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान बीएसएफ ने बंगाल के उत्तर 24-परगना जिले में चार विदेशी गोल्डन तीतरों को जब्त किया, जिन्हें बाद में बशीरहाट स्थित वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Image

गोल्डन तीतर (फोटो साभार: x.com/BSF_SOUTHBENGAL)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • तीतर छोड़ भाग निकले थे तस्कर।
  • BSF ने जारी की जब्त किए गए तीतरों की फोटो।
  • वन विभाग के अधिकारियों को सौंपे गए तीतर।

Golden Pheasants: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना जिले में चार व‍िदेशी गोल्डन तीतर जब्‍त किया। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "सीमा पार से पक्षियों की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर अमुदिया सीमा चौकी के जवान सतर्क थे।"

तीतर छोड़ भाग निकले तस्कर

उन्होंने बताया कि जवानों ने बांग्लादेश की ओर से दो व्यक्तियों को संदिग्ध तरीके से सीमा बाड़ की ओर आते देखा तो उन्‍हें रुकने का इशारा क‍िया, लेक‍िन दोनों तस्कर अपने साथ लाए प्लास्टिक के बैग छोड़कर भाग गए। जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें पक्षियों को पाया गया। पक्षियों को अमुदिया सीमा चौकी ले जाया गया। उसके बाद उन्हें बशीरहाट स्थित वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

क्यों हो रही पक्षियों की तस्करी?

अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले बीएसएफ ने लुप्तप्राय भारतीय स्टार-शेल कछुओं की भारत से बांग्लादेश में हो रही तस्करी को रोका था। पश्चिमी और मध्य चीन में पाए जाने वाले इन पक्षियों को तस्‍करी कर बांग्लादेश से भारत लाया जा रहा था। अलीपुर के प्राणी उद्यान के अनुसार ये पक्षी भारत या बांग्लादेश में नहीं पाए जाते, लेक‍िन कुछ लोग इन्‍हें अपने घरों में पालते हैं। इसील‍िए इनकी तस्‍करी कर इन्‍हें भारत लाया जाता है।

कोलकाता में गोल्डन तीतरों की एक जोड़ी लगभग 40 हजार रुपये में ब‍िकती है। अलीपुर चिड़ियाघर के अनुसार ये पक्षी इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं और जंगल में इनका जीवनकाल 5-6 साल होता है।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर Times Now के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर Times Now के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए