देश

कश्मीर में आतंकियों को चुन-चुन कर मार रही सेना, अब किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने टेररिस्ट को घेरा, फायरिंग जारी

जम्मू-कश्मीर में आए दिन सेना आतंकियों का एनकाउंटर कर रही है। कई आतंकी इस दौरान मारे जा चुके हैं। शविवार को सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ इलाके में आतंकियों को घेर लिया है।

Image

किश्तवाड़ से लगभग 50 किलोमीटर दूर छतरू के गुरिनाल इलाके में मुठभेड़ (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • कश्मीर में आतंकियों को सेना ने घेरा
  • तीन आतंकियों को सेना ने घेरा
  • जंगल में छिपे हैं आतंकी

जम्मू कश्मीर में एक तरफ विधानसभा चुनाव की सख्त सुरक्षा में सुरक्षाबल फंसे हैं, तो दूसरी ओर सुरक्षाबल आतंकियों के खोज-खोजकर मार रहे हैं। रोज आतंकियों को घेरकर सेना एनकाउंटर कर रही है। शनिवार को भी सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ के इलाके में आतंकियों को घेर लिया है। सेना और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है।

3 आतंकी सेना के घेरे में फंसे

मिली जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ से लगभग 50 किलोमीटर दूर छतरू के गुरिनाल इलाके में मुठभेड़ जारी है। इस इलाके के जंगल क्षेत्र में 3 या उससे अधिक आतंकवादी सेना के घेरे में फंसे हुए हैं, क्षेत्र के आसपास के घनी आबादी वाले गांव ज़ेला, थाथारी और टेटवान हैं। सेना आतंकियों को घेरकर उनपर गोलियां बरसा रही है।

अतिरिक्त बल भेजा गया

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जब सुरक्षा बलों ने चटरू जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया तो मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

आतंकी घटनाओं में वृद्धि

इस बीच, रियासी जिले के चस्साना इलाके में भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है, जहां आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई थी। हाल के दिनों में पुंछ और राजौरी जिलों तक सीमित आतंकवादी गतिविधियां अब जम्मू के अन्य क्षेत्रों में फैल रही हैं। अत्यधिक प्रशिक्षित आतंकवादी वाहनों पर घात लगाकर हमला कर रहे हैं और ग्रेनेड और कवच-भेदी गोलियों के साथ-साथ एम4 असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article