देश

Punjab: भारत में घुसने की फिराक में था पाकिस्तानी, BSF ने सीमा पर ही गोलियों से कर दिया छलनी

पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान में भारत की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक के बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ी हुई है। इसी दौरान बीएसएफ को एक पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार करने की कोशिश करते हुए देखा गया, जिसके बाद बीएसएफ ने उसे मार गिराया।

Image

पाकिस्तान में मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 7-8 मई की रात को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तानी घुसपैठिए को जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए और सीमा सुरक्षा बाड़ की ओर बढ़ते हुए देखा गया। जिसके बाद फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बीएसएफ के जवान ने उसे वार्निंग दी और फिर गोलियां चला दी।

मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

बीएसएफ की ओर से की गई फायरिंग में पाकिस्तानी घुसपैठिए की मौत हो गई, जिसके बाद आज सुबह सूरज निकलने के बाद उसके शव को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

सभी रस्मी कार्यक्रमों बंद

इसके साथ बीएसएफ ने गुरुवार को कहा कि वह जन सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब में पाकिस्तान की सीमा से सटी सभी तीन सीमा चौकियों पर हर शाम को आयोजित होने वाले सभी रस्मी कार्यक्रमों को बंद कर रहा है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। बीएसएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘निर्देशों के अनुसार सभी तीन संयुक्त जांच चौकियों (जेसीपी) पर कोई रस्मी कार्यक्रम नहीं होगा। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं होगी।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें