देश

BSF कांस्टेबल लगातार चौथे दिन भी पाकिस्तान की हिरासत में, वापस लाए जाने की कोशिशें जारी

इस स्थिति से वाकिफ बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, 'बुधवार दोपहर से हम पाकिस्तान की ओर से सकारात्मक कदम की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ है।'

Image

BSF कांस्टेबल पाकिस्तान की हिरासत में

बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच शुक्रवार को हुई फ्लैग मीटिंग बिना किसी सफलता के समाप्त हो गई। घटना के बाद से बीएसएफ द्वारा मांगी गई यह तीसरी फ्लैग मीटिंग थी। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कांस्टेबल पूर्णम कुमार, जो बुधवार को अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे, लगातार चौथे दिन भी पाकिस्तान की हिरासत में रहे क्योंकि पड़ोसी देश ने उनकी रिहाई के लिए भारत के बार-बार अनुरोधों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

शुक्रवार को बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग बिना किसी सफलता के खत्म हो गई थी। घटना के बाद से बीएसएफ द्वारा मांगी गई यह तीसरी फ्लैग मीटिंग थी।

वार्ता में शामिल एक अधिकारी ने बताया, 'हमारी टीमें निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार झंडा फहराते हुए निर्धारित स्थान पर एकत्रित हुईं, लेकिन शुरुआत में पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। बाद में दोपहर में वे आए और पूछा कि स्थिति स्वयं स्पष्ट (situation being self-evident) होने के बावजूद बैठक का अनुरोध क्यों किया गया।'

उन्होंने कहा, 'उन्होंने हमें बताया कि वे अभी भी अपने वरिष्ठों के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर, चर्चा अनिर्णायक रही।'

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी पूर्णम कुमार बुधवार दोपहर zero line के पास किसानों की सहायता करते समय गलती से पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे।

'जो बिना किसी शत्रुतापूर्ण इरादे के गलती से सीमा पार कर जाते हैं'

एक अन्य बीएसएफ अधिकारी ने बताया, 'बाड़ केवल भारतीय क्षेत्र में ही है, जबकि वास्तविक अंतरराष्ट्रीय सीमा को एक छोटे से खंभे से चिह्नित किया गया है जिससे अक्सर नए कर्मियों के लिए पहचानना मुश्किल होता है।' उन्होंने कहा कि भारत अक्सर उन नागरिकों और यहां तक कि सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज देता है जो बिना किसी शत्रुतापूर्ण इरादे के गलती से सीमा पार कर जाते हैं।

यह घटना गुरुवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों के ध्यान में आई और उसी दिन भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कूटनीतिक कदमों की घोषणा की, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी।

'बीएसएफ डीजी ने जवान को वापस लाने का मुझे आश्वासन दिया'

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवान पूर्णम कुमार को पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए जाने के बारे में बीएसएफ महानिदेशक से बात की है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उन्हें सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के आरक्षी पूर्णम कुमार को पाक रेंजर्स ने बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक खेत से पकड़ लिया था। साहू पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article