देश

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों ने सामाजिक कार्यकर्ता को बनाया निशाना, मारी गोली

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात कंडी खास स्थित अपने आवास के अंदर गुलाम रसूल मगरे पर गोली चलाई।

Image

आतंकियों ने चलाई गोली ( file photo )

Terrorists Fire At Social Activist: पहलगाम आतंकी हमले के बीच जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद 45 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता घायल हो गया, अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात कंडी खास स्थित अपने आवास के अंदर गुलाम रसूल मगरे पर गोली चलाई। उन्होंने बताया कि मगरे को अस्पताल ले जाया गया और यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकवादियों ने सामाजिक कार्यकर्ता को क्यों निशाना बनाया।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई के बावजूद ये हमला हुआ है। पुलिस और सेना लगातार आतंकियों और उनके मददगारों पर शिकंजा कस रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद भारत सरकार ने कई कई फैसले लिए हैं जिनमें अटारी में बॉर्डर बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना को निलंबित करना, उन्हें अपने देश लौटने के लिए 40 घंटे का समय देना और दोनों पक्षों के उच्चायोगों में अधिकारियों की संख्या कम करना शामिल है। भारत ने पहलगाम हमले के मद्देनजर 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि को भी स्थगति कर दिया है। इसे लेकर पाकिस्तान ने युद्ध की धमकी भी दी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article