त्रिपुरा में BSF की बड़ी कार्रवाई, 26 जनवरी से अब तक 14 बांग्लादेशियों को पकड़ा

Action against Bangladeshi: त्रिपुरा में बीएसएफ ने 26 जनवरी से अब तक 14 बांग्लादेशियों को पकड़ा। सहयोगी एजेंसियों के साथ विभिन्न संयुक्त अभियानों में, बीएसएफ के जवानों ने दूरदराज के इलाकों में गांजा खेती को नष्ट करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

BSF Arrested 14 Bangladeshi: त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 26 जनवरी से अब तक भारत में घुसपैठ की कोशिश करते 14 बांग्लादेशियों को पकड़ा है। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इसी अवधि के दौरान घुसपैठ में मदद करने वाले दो भारतीय दलालों को भी पकड़ा गया है।

BSF

प्रतीकात्मक तस्वीर।

बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर ने बढ़ा दी है सतर्कता

इसके अलावा, बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, चीनी, मवेशी और तस्करी कर लाई गई अन्य चीजें जब्त की है जिनकी कुल कीमत 2.5 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने कहा, ‘‘बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर ने सतर्कता बढ़ा दी है और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त को मजबूत किया है। 26 जनवरी 2025 से अब तक बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ और सीमा पार से तस्करी के कई प्रयासों को नाकाम किया।’’

End of Feed