VIDEO: 'देश में 20% लोग शाकाहारी, फिर...', BRICS में मेहमानों को परोसे गए वेज खाने पर क्या बोले ओवैसी?

BRICS Summit में विदेशी मेहमानों को परोसे गए शाकाहारी भोजन पर जारी विवाद के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत की विविधता में अलग-अलग खान-पान की आदतें भी शामिल हैं। उन्होंने भारत-चीन बातचीत और सीमा से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल उठाए। वहीं, ईरान-UAE के बीच BRICS के दौरान हुई बातचीत को सकारात्मक बताया।

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट के दौरान विदेशी मेहमानों को परोसे गए खाने को लेकर सियासी विवाद जारी है। दरअसल, समिट में मेहमानों को जो शुद्ध शाकाहारी खाना परोसा गया था। इस पर कई विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। विवाद के बीच एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता सिर्फ संस्कृति, धर्म और भाषाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में खान-पान की आदतें भी अलग-अलग हैं।

Owaisi on BRICS

BRICS में मेहमानों को परोसे गए शाकाहारी खाने पर ओवैसी ने दी प्रतिक्रिया। ANI

ओवैसी ने कहा कि देश में करीब 20 फीसदी अल्पसंख्यक शाकाहारी हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता को समझने के लिए अलग-अलग समुदायों की भोजन संबंधी पसंद और परंपराओं को भी ध्यान में रखना चाहिए।

End of Feed