BRICS Summit में PM मोदी-शी जिनपिंग की अहम मुलाकात, व्यापार से LAC तक किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

BRICS Summit: आगामी ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें होंगी। व्यापार, निवेश, LAC, रक्षा, ऊर्जा, यूक्रेन युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।

ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में दुनिया के कई बड़े नेताओं की अहम मुलाकातें होने जा रही हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब सात साल बाद भारत दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के साथ-साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय आयोजन होने वाला है। इसके लिए नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम सज कर तैयार है।

brics (4)

BRICS Summit में मोदी-पुतिन की भी होगी मुलाकात, रक्षा, ऊर्जा और S-400 समेत इन मुद्दों पर चर्चा। AI IMAGE

सात साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग

शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचेंगे। उनके साथ चीन के वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत का प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। चिनफिंग की भारत यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। भारत और चीन के बीच पिछले कुछ वर्षों में सीमा विवाद के कारण रिश्तों में तनाव रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और चिनफिंग की बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा सीमा क्षेत्रों में स्थिति और एलएसी से जुड़े मुद्दों की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।

End of Feed