मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात : 'मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए', तीन 'म्यूचुअल्स' पर PM मोदी का जोर

PM Modi Xi Jinping Meeting : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों में प्रगति का स्वागत किया। मोदी ने मतभेदों को विवाद में बदलने से रोकने और पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता व हितों पर जोर दिया।

PM Modi Xi Jinping Meeting : BRICS शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार, 12 सितंबर को महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों में हाल के दिनों में हुई प्रगति का स्वागत किया और रिश्तों को रणनीतिक तथा दीर्घकालिक नजरिए से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारत और चीन के बीच मतभेदों को विवाद में नहीं बदलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के संबंधों के लिए तीन महत्वपूर्ण आधार बताए—पारस्परिक सम्मान, पारस्परिक संवेदनशीलता और पारस्परिक हित।

PM Modi Xi Jinping Meeting

BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात (फोटो-PTI)

सीमा पर शांति को बताया जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता भारत-चीन संबंधों के निरंतर विकास का आवश्यक आधार है। उन्होंने दोनों पक्षों से सीमा से जुड़े मौजूदा समझौतों और आपसी सहमतियों का पालन करने की जरूरत पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने सीमा विवाद के निष्पक्ष, तर्कसंगत और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस समाधान को दोनों देशों के व्यापक द्विपक्षीय संबंधों और दोनों देशों की जनता के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

End of Feed