BRICS 2026: पुतिन-जिनपिंग का हाथ थामे PM मोदी का दिखा अलग अंदाज, भारत मंडपम से आईं ऐतिहासिक तस्वीरें

BRICS Summit 2026: भारत की अध्यक्षता में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को सभी सदस्य देशों की सहमति से अपनाया गया। सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। इसके अलावा पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ भी खास तस्वीरें सामने आईं। सम्मेलन में BRICS के विस्तार और ‘ह्यूमैनिटी फर्स्ट’ की भावना पर जोर दिया गया।

BRICS Summit: भारत की अध्यक्षता में 18वां ब्रिक्स समिट सफल हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणापत्र को अपनाने का प्रस्ताव रखा। किसी भी सदस्य ने कोई आपत्ति नहीं उठाई। इसके साथ ही नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को सर्वसम्मति से अपनाया गया। वहीं, समिट में ब्रिक्स देशों के राजनेता सहित दुनियाभर के कई मेहमान शामिल हुए। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शुक्रवार को ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शानदार बॉन्डिंग नजर आई।

BRICS

ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल राजनेताओं की फोटो। ANI

पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और शी जिनपिंग की फाइल फोटो। ANI

वहीं, शुक्रवार को बिजनेस फोरम के दौरान दोनों नेता साथ-साथ चलते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का हाथ थामा और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए. इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी उनके साथ मौजूद थे।

End of Feed