BRICS Summit: मोदी-शी की मुलाकात में क्या बनी बात? जिनपिंग बोले- 'भारत-चीन को मिलकर निभानी होंगी बड़ी जिम्मेदारियां'

PM Modi XI Jinping Bilateral Meeting: नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने भारत की BRICS अध्यक्षता में चीन के समर्थन के लिए आभार जताया।

PM Modi XI Jinping Bilateral Meeting: राजधानी नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के बीच एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की।

PM Modi XI Jinping Bilateral Meeting

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की हुई अहम मुलाकात

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा, "मैं भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान चीन से मिले समर्थन और सहयोग के लिए अपना आभार व्यक्त करता हूं। अब हमारे पास द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने का अवसर है। एक बार फिर, भारत में आपका हार्दिक स्वागत है।" दोनों नेताओं के बीच यह बैठक द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है।

End of Feed