BRICS Summit 2026: सत्तू-मखाना से कोरापुट कॉफी तक, विदेशी मेहमानों को मिला ‘भारत का स्वाद’ वाला खास गुडी बैग

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के दौरान भारत विदेशी मेहमानों और पत्रकारों को खास गुडी बैग के जरिए देश की संस्कृति, स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कारीगरी से रूबरू करा रहा है। इस हैम्पर में बिहार का सत्तू-मखाना, ओडिशा की कोरापुट अरेबिका कॉफी और गुजरात का ब्लॉक-प्रिंटेड स्टोल समेत नौ स्थानीय उत्पाद शामिल हैं। खास टोट बैग में इन-बिल्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। यह पहल ‘लोकल से ग्लोबल’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ की झलक पेश करती है।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच भारत ने विदेशी मेहमानों और पत्रकारों को खास गुडी बैग गिफ्ट दी जा रही है। इसके जरिए भारत अपनी संस्कृति और स्थानीय उत्पादों की झलक दुनिया के सामने पेश कर रहा है। इस खास हैम्पर में बिहार के सत्तू-मखाना, ओडिशा की 100 प्रतिशत अरेबिका कॉफी और गुजरात का ब्लॉक-प्रिंटेड स्टोल समेत कई चीजें शामिल हैं। खास बात यह है कि गुडी बैग में दिया गया टोट बैग इन-बिल्ट चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है।

brics news (2)

ब्रिक्स समिट के दौरान विदेशी मेहमानों को गुडी बैग गिफ्ट दिया जा रहा।

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। सम्मेलन को कवर करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी पत्रकार दिल्ली पहुंच रहे हैं। इन्हीं पत्रकारों और प्रतिनिधियों के लिए तैयार किए गए गुडी बैग में देश के अलग-अलग हिस्सों के स्थानीय उत्पादों को जगह दी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, इस हैम्पर में कुल नौ आइटम शामिल हैं।

End of Feed