BrahMos: ब्रह्मोस वास्तव में अपने समय का 'ब्रह्मास्त्र' है, CDS अनिल चौहान ने कही बड़ी बात, आत्मनिर्भरता का मतलब भी समझाया

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 31, 2023, 12:08 PM IST

BrahMos:सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ब्रह्मोस (BrahMos) मिसाइल को देश का 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) बताते हुए बुधवार को कहा कि आत्मनिर्भरता (Aatmanirbharta) का मतलब यह नहीं है कि हम भारत में सब कुछ बनाने जा रहे हैं। हम संयुक्त उद्यम स्थापित करने जा रहे हैं और ब्रह्मोस एयरोस्पेस एक ऐसा उद्यम है। एक बड़ी सफलता की कहानी रही है।

BrahMos: ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर सीडीएस जनरल अनिल चौहान (CDS General Anil Chauhan) ने कहा कि आत्मनिर्भरता (Aatmanirbharta) का मतलब यह नहीं है कि हम भारत में हर चीज का उत्पादन करने जा रहे हैं। हम ज्वाइंट वेंचर स्थापित करने जा रहे हैं और ब्रह्मोस एयरोस्पेस ऐसा ही एक वेंचर है। यह एक बड़ी सफलता की कहानी रही है, ब्रह्मोस वास्तव में अपने समय का 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) है।

CDS General Anil Chauhan on BrahMos, Brahmastra

सीडीएस जनरल अनिल चौहान

सुखोई एसयू-30 पर ब्रह्मोस की जबरदस्त मारक क्षमता

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि सुखोई एसयू-30 पर ब्रह्मोस के कॉम्बिनेशन ने जबरदस्त क्षमता दी है जिससे मारक क्षमता बढ़ी है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इसने भारतीय वायुसेना के प्रतिरोध मूल्य को कई गुना बढ़ा दिया है। भारतीय वायुसेना के प्रमुख ने कहा कि हमारी सबसे घातक वायु-लड़ाकू प्रॉपर्टी में से एक के तौर पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल ने आने वाले वर्षों में खुद को सटीक मारक क्षमता से लैस करने के तरीके को वास्तव में प्रेरित किया है। दुनिया भर में हो रहे संघर्षों को देखते हुए।

End of Feed