अहमदाबाद में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराए गए स्कूल, छात्रों को भेजा गया घर

अहमदाबाद के सैटेलाइट और बोदकदेव इलाके में स्थित तीन स्कूलों को मंगलवार को बम धमाके की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया।

Ahmedabad School Threat News: अहमदाबाद के सैटेलाइट और बोदकदेव इलाके के तीन स्कूलों को मंगलवार को बम धमाके की धमकी भरे ईमेल मिले। धमकी मिलने वाले स्कूलों में विद्याभारती, सीएन विद्यालय और नारायण गुरु स्कूल शामिल हैं। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को सूचना देकर बच्चों को ले जाने के लिए कहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे।

Ahmedabad schools bomb Threats

अमहदाबाद में तीन स्कूलों को बम की धमकी (Photo: Times Network)

तीन स्कूलों को बम धमाके की धमकी भरे ईमेल मिले

अहमदाबाद के सैटेलाइट और बोदकदेव इलाके में स्थित तीन स्कूलों को मंगलवार को बम धमाके की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराया गया और विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया। जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई है, उनमें विद्याभारती, सीएन विद्यालय और नारायण गुरु स्कूल शामिल हैं।

End of Feed