बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी देने में इस शख्स का आया नाम, लुक आउट सर्कुलर जारी

Lawrence Bishnoi Gang: मुंबई पुलिस को धमकी भरे वॉइस नॉट पंजाब और हरियाणा पुलिस को भेजा था, जहां से पक्का हुआ है कि उसमें सुनाई दे रही आवाज हेरी बॉक्सर की है, जहां अब उसपर FIR दर्ज की गई है।

Bollywood Actor Ranveer Singh Threat: मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी देने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नॉट को वेरिफाई करने के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था। वॉइस नॉट भेजने वाले ने खुद को हेरी बॉक्सर बताया था और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी के मामले में अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी के मामले में अपडेट

वॉइस नॉट में आवाज हेरी बॉक्सर की

मुंबई पुलिस को जब इस धमकी भरे वॉइस नॉट की जानकारी मिली तो उसे पंजाब और हरियाणा पुलिस को भेजा गया और जब वहां से इस वॉइस नॉट की पुष्टि हुई कि उस वॉइस नॉट में सुनाई दे रही आवाज हेरी बॉक्सर की है तो उसके बाद अब FIR दर्ज की गई है।

End of Feed