चंबा में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु के 7 पर्यटकों समेत 8 मृतकों के शव बरामद; GPS ने खोला हादसे का राज, खाई में मिली टैक्सी

हिमाचल प्रदेश के चंबा में साच पास सड़क मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में मृत आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह हादसा कालाबन तीखा मोड़ के पास हुआ।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बेंगलुरु के सात पर्यटकों और एक टैक्सी चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पर्यटकों को लेकर जा रही टैक्सी चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साच पास-किल्लर मार्ग पर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

चंबा में हादसा।

चंबा में हादसा। (फोटो- AI)

शुक्रवार को हुई थी घटना

जानकारी के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई, लेकिन दुर्गम क्षेत्र और संचार सुविधाओं की कमी के कारण इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को शनिवार दोपहर बाद मिल सकी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

End of Feed