देश

'हमें एंटी-नेशनल कहा गया...', CBSE विवाद के बीच छात्रों ने राहुल गांधी को सुनाई अपनी पीड़ा; जानें क्या कुछ हुई चर्चा

CBSE Row: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को सीबीएसई के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान, छात्रों ने दावा किया कि समस्याओं पर सवाल उठाने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर 'एंटी-नेशनल' करार दिया गया।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने CBSE छात्रों से मुलाकात की (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

CBSE Row: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को सीबीएसई के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान, छात्रों ने परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली से जुड़े मुद्दों को उठाने के बाद मिली प्रतिक्रियाओं और आलोचनाओं के बारे में खुलकर बात की।

छात्रों ने दावा किया कि समस्याओं पर सवाल उठाने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर 'एंटी-नेशनल' और 'देशविरोधी' करार दिया गया।

राहुल गांधी से मिले वेदांत

राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले छात्रों में कक्षा 12वीं के वेदांत भी शामिल थे, जिनकी फिजिक्स की आंसर शीट बदल गई थी। वेदांत ने राहुल गांधी को बताया कि जब उन्होंने इस मामले में जवाब और स्पष्टीकरण मांगा तो उन्हें समर्थन मिलने के बजाय आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और कई लोगों ने उन्हें 'एंटी-नेशनल' करार दिया।

रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी इन छात्रों के साथ बेहद अहम और खुली बातचीत हुई। उन्होंने छात्रों को मेधावी और साहसी युवा भारतीय बताते हुए कहा कि उन्होंने सीबीएसई और केंद्र सरकार से महज कुछ बुनियादी सवाल पूछे थे, लेकिन उन्हें जवाब की जगह अपमान झेलना पड़ा।

राहुल गांधी ने सुनीं छात्रों की समस्याएं

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों ने उन्हें बताया कि शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रियाओं से जुड़ी चिंताओं को सामने रखने के बाद उन्हें लगातार निशाना बनाया गया। राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि छात्रों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए उनकी आवाज उठाई जाएगी।

कांग्रेस ने एक बयान जारी कर बताया कि राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनकी चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वेदांत और उनके साथियों जैसे प्रतिभाशाली छात्रों को महज इसलिए अपमानित किया गया, क्योंकि उन्होंने सीबीएसई और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article