BMC Election: बीजेपी, कांग्रेस से लेकर NCP (शरद गुट) तक... कई उम्मीदवारों के नामांकन खारिज; आखिर क्या है वजह?

बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई उम्मीदवारों के नामांकन अधूरे दस्तावेज, फॉर्म में त्रुटियां और अनिवार्य प्रमाणपत्र जमा न करने के कारण खारिज कर दिए गए। कुल 2,516 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें कांग्रेस, भाजपा, आप, राकांपा (शप), बसपा और बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार प्रभावित हुए।

BMC Election: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के कई उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। अधूरे दस्तावेज, फॉर्म में त्रुटियां और अनिवार्य प्रमाणपत्र जमा न करने जैसे कारणों को इसकी मुख्य वजह बताया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं, वे अब चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं।

bmc elections

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव: कई उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द।(फोटो सोर्स: istock)

2516 नामांकन, आखिरी दिनों में बढ़ी भीड़

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर तक कुल 2,516 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। अधिकांश राजनीतिक दलों ने बगावत की आशंका को देखते हुए अंतिम दो-तीन दिनों में ही सीटों का बंटवारा तय किया और ‘ए’ व ‘बी’ फॉर्म जारी किए। इसी वजह से 29 और 30 दिसंबर को नामांकन केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिली।

End of Feed