LIVE

Chandigarh Nagar Nigam Election Results 2021: AAP को मिली शानदार जीत, कई दिग्गजों को मिली शिकस्त

Chandigarh Nagar Nigam Election/Chunav Result 2021: आज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। वोटों की गिनती सुबह 9 बजे से शुरू हुई और दोपहर तक सभी वार्ड के नतीजे आ गए। शहर के नौ निर्धारित केंद्रों पर मतगणना हुई। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सबसे ज्यादा 14 वार्ड जीते। दूसरे नंबर पर बीजेपी और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 28, 2021, 11:02 IST
Follow on Google News
Chandigarh Nagar Nigam Election Results 2021: AAP को मिली शानदार जीत, कई दिग्गजों को मिली शिकस्त

Chandigarh Nagar Nigam Election/Chunav Result 2021: चंडीगढ़ नगर निगम के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई थी। कुल 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। तीन लाख महिलाओं समेत करीब 6.3 लाख मतदाता वोट डालने के पात्र थे। वार्डों की संख्या 2016 में 26 से बढ़कर अब 35 हो गई है। वर्तमान में नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत है। इस बार चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिला है लेकिन आम आदमी पार्टी ने सबसे अधिक 15 वार्ड जीते हैं जबकि बीजेपी 12 वार्ड जीतने में सफल रही। पिछले नगर निगम चुनावों में भाजपा ने 20 और उसके पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने एक सीट जीती थी। कांग्रेस केवल चार सीटें जीतने में सफल रही थी।

Chandigarh Nagar Nigam Election Results 2021: यहां जानें किस वार्ड से कौन जीता

DEC 27, 2021 19:26 IST

पिछली बार ऐसी थी स्थिति

मौजूदा नगर निकाय में भाजपा के पास बहुमत था। पिछली बार नगरपालिका चुनावों में, भाजपा ने 20 सीटें जीती थी और इसकी भूतपूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के हिस्से एक सीट आई थी। कांग्रेस के हाथ बस चार सीटें आई थी।
 

DEC 27, 2021 18:36 IST

आम के जीते उम्मीदवार ने कही ये बात

वार्ड संख्या 30 से शिअद के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के अतिंदरजीत सिंह को 2,145 मतों से हराया। अपनी जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, आप के सिंह ने कहा कि वह इस जीत का श्रेय "मेरे गुरु (चंडीगढ़ आप नेता) प्रदीप छाबड़ा और हमारे आदर्श अरविंद केजरीवाल को देते हैं। काम की हमेशा सराहना की जाती है और इसने आज फल दिया है।”

DEC 27, 2021 17:37 IST

जीत आज केजरीवाल मॉडल ऑफ गर्वनेंस की हुई है- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा, 'आज के जो नतीजे आए हैं, ये साबित कर देते हैं कि जीत आज केजरीवाल मॉडल ऑफ गर्वनेंस की हुई है। चंडीगढ़ के वोटर ने एक आवाज में यह कहा कि एक मौका केजरीवाल को।  चंडीगढ़ के नतीजे तो सिर्फ ट्रेलर हैं और पंजाब अभी पूरी पिक्चर है जो बाकी है। हमें पूरा विश्वास है कि चंडीगढ़ के लोगों ने जैसे भाजपा और कांग्रेस से परेशान होकर एक साफ सुथरी इमानदार आप को मौका दिया है उसी तर्ज पर पंजाब के लोग भी आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी को मौका देंगे।'

DEC 27, 2021 17:12 IST

भगवंत मान ने कही बड़ी बात

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी आम आदमी पार्टी ने बहुमत से 4 सीटों की कमी के कारण किसी अन्य पार्टी के साथ सहयोग करने का फैसला नहीं किया है। आप के भगवान मान ने कहा, "हम अपनी स्थानीय टीम, नेताओं के साथ परामर्श करने के बाद निर्णय लेंगे।"
DEC 27, 2021 15:56 IST

इन मुद्दों पर हुआ था चुनाव

भाजपा ने पिछले पांच वर्षों की अपनी “उपलब्धियों” के सहारे चुनाव लड़ा है जबकि, कांग्रेस और आप ने विकास कार्य करने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और "स्वच्छ सर्वेक्षण" (स्वच्छता के लिए एक रैंकिंग) रैंकिंग में शहर के नीचे जाने पर उसकी आलोचना की।
 

DEC 27, 2021 15:23 IST

राघव चड्ढा बोले- यह तो ट्रेलर है

मैं आप और अरविंद केजरीवाल की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी जैसी छोटी और ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा। चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म तो पंजाब: दिल्ली में आप नेता राघव चड्ढा
DEC 27, 2021 14:57 IST

ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है। AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।

DEC 27, 2021 14:32 IST

चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर है, पंजाब फिल्म है: राघव चड्ढा

नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मैं आप और अरविंद केजरीवाल की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी जैसी छोटी और ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा। चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर है, पंजाब फिल्म है।

DEC 27, 2021 14:12 IST

AAP को मिली जीत, बहुमत से दूर

35 में से AAP ने 14, बीजेपी ने 12, कांग्रेस ने 8 और अकाली दल ने 1 वार्ड जीता।

DEC 27, 2021 13:19 IST

30 वार्ड पर नतीजे आए, AAP ने बनाई बढ़त

35 में से 30 वार्ड के नतीजे आए। AAP ने 14, बीजेपी ने 10, कांग्रेस ने 6 और अकाली दल ने 1 वार्ड जीता।

DEC 27, 2021 12:42 IST

AAP ने बनाई हुई है बढ़त

35 में से 26 सीटों के नतीजों के अनुसार, आप की 11, बीजेपी की 8, कांग्रेस की 6 और अकाली दल की एक वार्ड पर जीत।

DEC 27, 2021 12:13 IST

मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का जताया आभार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव परिणामों पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि AAP वहां पहली बार चुनाव लड़ रही है और मौजूदा रूझानों के मुताबिक चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं इसके लिए हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं।
 

DEC 27, 2021 12:07 IST

35 में से 21 वार्ड के नतीजे आए

अभी तक 18 वार्ड के नतीजे आ गए हैं। AAP की 9, बीजेपी की 6, कांग्रेस की 5, अकाली दल की 1 पर जीत।

DEC 27, 2021 11:35 IST

अकाली दल को 1 सीट मिली

अकाली दल अपनी एक सीट बचाने में कामयाब रही। वार्ड नंबर 30 से हरदीप सिंह ने जीत दर्ज की।

DEC 27, 2021 11:34 IST

पूर्व मेयर राजेश कालिया की हार

पूर्व मेयर राजेश कालिया हार गए हैं। वार्ड नबंर 26 से AAP के कुलदीप कुमार ने जीत हासिल की। बीजेपी के 2 पूर्व मेयर और वर्तमान मेयर रविकांत चुनाव हार गए हैं।

DEC 27, 2021 10:56 IST

AAP उम्मीदवार से हारे BJP के मेयर

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। AAP के उम्मीदवार ने चंडीगढ़ के बीजेपी पार्टी के मेयर को हरा दिया है। वार्ड नंबर 17 से 828 वोटों से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत ने मेयर रविकांत को हराया। आप ने 7 और बीजेपी-कांग्रेस ने 4-4 सीटें जीतीं

DEC 27, 2021 10:45 IST

6 सीटों के नतीजे आए, AAP को बढ़त

अब तक 6 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें से भाजपा ने दो, कांग्रेस ने दो और आम आदमी पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बार के नतीजे सभी को चौंका रहे हैं। अभी आम आदमी पार्टी 3 सीट पर आगे चल रही है।

DEC 27, 2021 10:34 IST

चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा चल रहे पीछे

चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा (बीजेपी) आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह से 627 वोटों से पीछे चल रहे हैं। पूर्व मेयर देवेश मोदगिल भी आप के जसवीर सिंह से करीब 500 वोटों से पीछे हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा से हार चुके हैं।

DEC 27, 2021 10:33 IST

शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी नेम वार्ड नंबर 1 से जीत दर्ज की। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 3 सीट पर आगे।

DEC 27, 2021 09:48 IST

केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतगणना सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं। सभी नौ मतगणना केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा है। चंडीगढ़ प्रशासन और चुनाव विभाग की सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अमला निगरानी रख रहा है।
 

DEC 27, 2021 09:16 IST

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना केंद्र

गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज, सेक्टर 10 (वार्ड 1 से 4)
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सेक्टर 26 (वार्ड 5 से 8)
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 18 (वार्ड 9 से 12)
पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, सेक्टर 11 (वार्ड 13 से 16)
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर एजुकेशन (वार्ड 17 से 20)
चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, सेक्टर 42 (वार्ड 21 से 24)
पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42 (25 से 28)
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, सेक्टर 50 (वार्ड 29 से 32)
पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, सेक्टर 46 (वार्ड 33 से 35)

DEC 27, 2021 08:09 IST

203 उम्मीदवार मैदान में

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के साथ सभी 35 सीटों पर 203 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजे पड़ोसी राज्यों, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में लोगों के मूड का भी संकेत देंगे, जहां जल्द ही चुनाव होने हैं।

DEC 27, 2021 08:08 IST

'निगम चुनाव' ऐप पर भी मिलेंग अपडेट

समय-समय पर अपडेट के लिए, राज्य चुनाव आयोग ने सभी मतगणना स्टेशनों के बाहर स्क्रीन लगाई है, और लाइव अपडेट आयोग के मोबाइल ऐप 'निगम चुनाव' पर भी उपलब्ध होंगे, जिसे Google Playstore से डाउनलोड किया जा सकता है।

DEC 27, 2021 08:07 IST

इस बार AAP भी मैदान में

मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता रहा है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।